नरेश भाटी गैंग का शार्प शूटर सोनू उर्फ योगेश पैरोल पर ससुर की तेरहवीं में हुआ शामिल
नरेश भाटी गैंग का कुख्यात शार्प शूटर सोनू उर्फ योगेश, जो फिलहाल दिल्ली की मंडोली जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, शुक्रवार को एक दिन की पैरोल पर अपनी ससुराल गोठरा गांव पहुंचा। वह यहां अपने ससुर कंवर सिंह की तेरहवीं की रस्म में शामिल होने आया था। इस दौरान इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।
नरेश भाटी गैंग का शार्प शूटर सोनू उर्फ योगेश पैरोल पर ससुर की तेरहवीं में हुआ शामिल
— दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा में पहुंचा गोठरा, तीन घंटे बाद वापस मंडोली जेल भेजा गया
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
नरेश भाटी गैंग का कुख्यात शार्प शूटर सोनू उर्फ योगेश, जो फिलहाल दिल्ली की मंडोली जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, शुक्रवार को एक दिन की पैरोल पर अपनी ससुराल गोठरा गांव पहुंचा। वह यहां अपने ससुर कंवर सिंह की तेरहवीं की रस्म में शामिल होने आया था। इस दौरान इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।
जानकारी के अनुसार, सोनू उर्फ योगेश पर हत्या, फिरौती और अन्य गंभीर अपराधों के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पिछले सप्ताह उसके ससुर कंवर सिंह का निधन हो गया था। इसके बाद उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में पैरोल के लिए अर्जी दाखिल की थी। मामले पर सुनवाई करते हुए अदालत ने एक दिन की पैरोल स्वीकृत की। शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस की टीम, इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में, सोनू को पुलिस वैन के जरिए कड़ी सुरक्षा के बीच खेकड़ा कोतवाली लेकर पहुंची। वहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में सोनू को गोठरा गांव उसकी ससुराल ले जाया गया। सोनू को देखते ही परिजनों के चेहरे खिल उठे और काफी ग्रामीण भी उसे देखने के लिए वहां एकत्र हो गए। करीब तीन घंटे तक वह तेरहवीं की रस्म में शामिल रहा। रस्म पूरी होने के बाद दिल्ली पुलिस उसे पुनः मंडोली जेल वापस ले गई। इस दौरान गोठरा गांव और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दिल्ली पुलिस की टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सोनू उर्फ योगेश को सिर्फ ससुर की तेरहवीं में शामिल होने के लिए पैरोल पर लाया गया था, जिसके बाद उसे सुरक्षित वापस जेल भेज दिया गया।