डीडीआरडब्ल्यूए ने की एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस से की मुलाकात
घटना की विस्तार पूर्वक की जाएगी जांचःराजीव नारायण
नोएडा के सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पर डीडीआरडब्ल्यूए के एक पदाधिकारियों ने एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड आर्डर) राजीव नारायण सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था और सेक्टर 51 में सुरक्षा कर्मी के साथ क्राइम ब्रांच टीम से होने का दावा करते हुए बदतमीजी को लेकर विरोध जताया गया।

डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड आर्डर) राजीव नारायण सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम को शांतिपूर्वक सुना और रिकॉर्डिंग भी उनके द्वारा देखी गई। वहीं, उन्होंने कहा कि इस घटना के दौरान सही नहीं हुआ है। इस घटना की विस्तार पूर्वक जांच की जाएगी। जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले लोगों की उनके विभाग की भी जानकारी प्राप्त की जाएगी। इस मौके पर डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, सेक्टर 51 के महासचिव संजीव कुमार, उपाध्यक्ष अनिल खन्ना, एके सरीन, सौरव जैन, लव दुबे, सौरव सिंह, संजीव राठौड़ और रघुनंदन सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।