कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बागपत में अलर्ट, कई नेता नजरबंद
कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सोमवार को बागपत जनपद में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। खेकड़ा में भी दिनभर पुलिस अलर्ट मोड पर रही। कोतवाली क्षेत्र की पाठशाला पुलिस चौकी पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। वहीं, एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई। इस दौरान प्रमोद गोस्वामी, संजय वशिष्ठ और डब्बू सभासद समेत कई कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद रखा गया।
कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बागपत में अलर्ट, कई नेता नजरबंद
- पाठशाला पुलिस चौकी पर दिनभर वाहनों की सघन चेकिंग, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
- प्रमोद गोस्वामी, संजय वशिष्ठ और डब्बू सभासद समेत कई नेताओं को घरों में रखा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सोमवार को बागपत जनपद में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। खेकड़ा में भी दिनभर पुलिस अलर्ट मोड पर रही। कोतवाली क्षेत्र की पाठशाला पुलिस चौकी पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। वहीं, एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई। इस दौरान प्रमोद गोस्वामी, संजय वशिष्ठ और डब्बू सभासद समेत कई कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद रखा गया।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पाठशाला पुलिस चौकी के आसपास से गुजरने वाले वाहनों की जांच की। पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। जनपद में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती गई। खेकड़ा क्षेत्र में भी दिनभर पुलिस की सक्रियता बनी रही। उधर, कांग्रेस नेताओं को घरों में नजरबंद किए जाने पर राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे तानाशाही करार दिया। उन्होंने कहा कि नेताओं को प्रदर्शन करने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। प्रदर्शन को लेकर पुलिस की सतर्कता और कांग्रेस नेताओं की नजरबंदी पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।