नीट में अरमान और लक्ष्य ने लहराया परचम, गुरुकुल विद्यापीठ में हुआ जोरदार स्वागत
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार प्रदर्शन कर गुरुकुल विद्यापीठ खेकड़ा के दो मेधावी छात्रों ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नीट में बेहतरीन अंक हासिल करने पर बुधवार को विद्यालय परिसर में दोनों छात्रों का जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया। उनकी सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
नीट में अरमान और लक्ष्य ने लहराया परचम, गुरुकुल विद्यापीठ में हुआ जोरदार स्वागत
- 581 और 600 अंक हासिल कर छात्रों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार प्रदर्शन कर गुरुकुल विद्यापीठ के दो मेधावी छात्रों ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नीट में बेहतरीन अंक हासिल करने पर बुधवार को विद्यालय परिसर में दोनों छात्रों का जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया। उनकी सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने बताया कि विद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छात्र अरमान पुत्र शकील खान ने नीट परीक्षा में 581 अंक, जबकि लक्ष्य शर्मा पुत्र अरिंदम शर्मा ने 600 अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। दोनों छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने दोनों मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अरमान और लक्ष्य की सफलता विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या राखी झा समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों की सफलता पर हर्ष जताया।