संस्कार शिविरों से बच्चों में जगाएंगे धर्म और संस्कृति के संस्कार

खेकड़ा कस्बे की समाजसेवी संस्था जैन मिलन की बैठक में बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए संस्कार शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 19 अगस्त को अतिशय क्षेत्र बड़ागांव में होने वाले पारस प्रभु निर्माण महोत्सव में शामिल होने के लिए पैदल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के खेकड़ा में स्वागत-सत्कार का भी निर्णय लिया गया।

संस्कार शिविरों से बच्चों में जगाएंगे धर्म और संस्कृति के संस्कार

- पारस प्रभु निर्माण महोत्सव में पैदल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का खेकड़ा में होगा स्वागत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की समाजसेवी संस्था जैन मिलन की बैठक में बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए संस्कार शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 19 अगस्त को अतिशय क्षेत्र बड़ागांव में होने वाले पारस प्रभु निर्माण महोत्सव में शामिल होने के लिए पैदल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के खेकड़ा में स्वागत-सत्कार का भी निर्णय लिया गया।
धर्मेंद्र जैन के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने बताया कि 19 अगस्त को अतिशय क्षेत्र बड़ागांव में पारस प्रभु का निर्माण महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इसके तहत 18 अगस्त को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि 19 अगस्त को पारस प्रभु को निर्माण का लड्डू चढ़ाया जाएगा। महोत्सव में देशभर से हजारों जैन श्रद्धालु पैदल यात्रा कर शामिल होने पहुंचेंगे। जैन मिलन के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं का खेकड़ा पहुंचने पर समाज के लोगों के साथ मिलकर भव्य स्वागत और सेवा की जाएगी। इसके बाद 19 अगस्त को बड़ागांव में होने वाले निर्माण लड्डू अनुष्ठान की व्यवस्थाओं में भी संस्था के सदस्य सहयोग करेंगे। बैठक में प्रेमचंद जैन, त्रिलोक जैन और निहाल जैन को संस्था का नया सदस्य बनाया गया। णमोकार मंत्र और भगवान महावीर की प्रार्थना के साथ शुरू हुई बैठक की अध्यक्षता मनोज जैन ने की, जबकि संचालन महेश जैन ने किया। प्रदेश अध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
संस्कार शिविरों से बच्चों को जोड़ने का निर्णय
कस्बे में रविवार को जैन एकता मंच की बैठक भी आयोजित हुई। इसमें बच्चों को धर्म, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के लिए संस्कार शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा चातुर्मास के दौरान जैन संतों और साध्वियों की भक्ति भाव से सेवा करने तथा समाज उत्थान के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया गया। बैठक में संस्था द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई और सदस्यों के प्रयासों की सराहना की गई। इस दौरान निकाली गई लकी ड्रॉ में ओमप्रकाश जैन विजेता रहे।