सेक्टर 4, 5, 8 और 10 का एनसीएफ की अध्यक्ष ने किया दौरा
शहर का विकास विकास तभी होगा जब विकास की सुविधाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेंःशालिनी सिंह
तेजस न्यूज संवाददा
नोएडा के सेक्टर 4, 5, 8 और सेक्टर 10 का नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने दौरा किया। इस दौरे के दौरान एनसीएफ की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ संवाद भी किया। इस संवाद के दौरान क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं की विस्तार से जानकारी भी ली।

एनसीएफ की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने बताया कि शहर के विकास का वास्तविक अर्थ तभी होता है, जब विकास की सुविधाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वंचित समूह के लोगों के उत्थान को प्राथमिकता पर लिए हुए हैं। ऐसे में बेहद आश्चर्य होता है कि उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा का एक रूप यह भी है जो कि शायद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजरों तक नहीं पहुंच सका है। यहां रह रहे श्रमिकों के माध्यम से उद्योगों का सफल संचालन हो रहा है। घरों में काम करने वाले सहायक, साहिकायें, कार ड्राइवर, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन और गलियों में घूमकर फल-सब्जी बेचने वाले लोग इन बस्तियों में रहते हैं। यह लोग अगर अपनी सेवाएं देना बंद कर दें तो शहर की स्थिति काफी ज्यादा खराब हो जाएगी।
स्वास्थ्य केंद्र को स्थापित किया जाना चाहिएःशालिनी सिंह
एनसीएफ की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने बताया कि इन परिवारों के लिए स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाना चाहिए। यह स्वास्थ्य केंद्र सीएसआर फंडिंग के माध्यम से भी स्थापित कराया जा सकता है। शहर की एक बड़ी आबादी की इस समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता था। लोगों का यहां इस प्रकार कष्ट और परेशानी में जीवन यापन करना मानवता को शर्मसार करता हैं। संबंधित विभागों की नजरों में मानवीय संवेदनाओं को शून्य घोषित करने वाला दर्शाता है। इन सभी झुग्गी बस्तियों में जल्द से जल्द विशेष अभियान चलाकर समस्याओं का समाधान कराया जाना चाहिए। इस मौके पर एनसीएफ टीम से प्रदीप यादव, आकाश शर्मा, कृष्णवीर सिंह, योगेंद्र शर्मा और मनीष जैन समेत कई लोग मौजूद रहे।