सेक्टर 34 में साइबर अपराध जागरूकता अभियान को लेकर हुआ आयोजन

साइबर अपराध जागरूकता अभियान का आयोजन

सेक्टर 34 में साइबर अपराध जागरूकता अभियान को लेकर हुआ आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 34 स्थित बारात घर में आरडब्ल्यूए द्वारा एक विशेष साइबर अपराध जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह जागरूकता अभियान आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष केके जैन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस जागरूकता अभियान के दौरान डिजिटल फ्रॉड और ऑन लाइन घोटालों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं, इस जागरूकता शिविर में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह राणा भी मौजूद रहे।

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह राणा ने बताया कि सेक्टर के निवासियों को ऑन लाइन बैंक फ्रॉड, यूपीआई स्कैम, फर्जी कॉल और मैसेज से सुरक्षित रहने के व्यावहारिक तरीके की विस्तार से जानकारी दी गई। सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक होने से बचाने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन लगाने और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई। विशेष तौर पर एपीके लिंक पर क्लिक नहीं करने की भी जानकारी दी गई। यदि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो उस व्यक्ति को घबराने के बदले राष्ट्रीय हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए। इसके अलावा गृह मंत्रालय की आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकता है। इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष केके जैन, महासचिव धर्मेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष कुलदीप मुंशी, कोषाध्यक्ष एमसी भारद्वाज, देवेंद्र वत्स, अविनाश कुमार और जितेंद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।