विकास जैन कर सकते हैं नोएडा विधान सभा सीट से दावेदारी
भाजपा से मांग रहे उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष टिकट
विनय जोशी
उत्तर प्रदेश के 2027 में होने वाले विधान सभा चुनावों में अब लगभग छह महीने से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस, बसपा और सपा समेत सभी राजनीतिक दलों में टिकट के दावेदारों की संख्या में लगातार इजाफा होता है। वहीं, नोएडा विधान सभा सीट से भी भाजपा से टिकट की मांग कर रहे दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, समाजसेवी सत्यनारायण गोयल के बाद अब उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन का नाम भी सामने आ रहा है। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन को कई व्यापारी संगठनों और समाजसेवियों का लगातार समर्थन भी मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन व्यापारी वर्ग में सबसे ज्यादा सक्रिय माने जाते हैं। व्यापारियों की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के समक्ष भी उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन लगातार उठाते रहते हैं। जीएसटी, बाजारों की समस्याएं, बिजली, पार्किंग, सड़क, सुरक्षा और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर वह लगातार अधिकारियों और सरकार के सामने रखते हैं। ऐसे में अब व्यापारियों और समाजसेवियों के बीच एक प्रश्न काफी तेजी के साथ चल रहा है कि उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन विधान सभा चुनावों को लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
व्यापारी समाज में सक्रियता बन सकती है दावेदारी का आधार
नोएडा विधान सभा सीट भाजपा के लिए हमेशा से सुरक्षित सीट मानी जाती है। लेकिन, पिछले दो विधान सभा चुनावों में विधायक पंकज सिंह की जीत और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने के बाद से यह सीट काफी हाई-प्रोफाइल बन चुकी हैं। नोएडा विधान सभा सीट भाजपा का एक मजबूत गढ़ माना जाता है। ऐसे में आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर भाजपा से टिकट के दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विकास जैन की तरफ से नहीं की गई औपचारिक घोषणा
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन की तरफ से अब तक नोएडा विधान सभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर किसी भी प्रकार की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, अभी तक यह चर्चा केवल राजनीतिक गलियारों में चल रही हैं। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन की जिस प्रकार से व्यापारी समाज में सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। उसे देखते हुए इस बात के साफ संकेत प्राप्त हो रहे हैं कि उत्तरत प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन आने वाले विधान सभा चुनावों में राजनीति में उतर सकते हैं।