जिला जेल में सीएचसी टीम ने की बंदियों की नेत्र जांच
जिला जेल बागपत में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने नेत्र जांच शिविर लगाकर बंदियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई। शिविर में 70 बंदियों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 30 बंदियों को चश्मे के लिए चयनित किया गया, जबकि दो बंदियों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
जिला जेल में सीएचसी टीम ने की बंदियों की नेत्र जांच
- 70 बंदियों की हुई जांच, 30 चश्मे के लिए चयनित, दो का मोतियाबिंद ऑपरेशन होगा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिला जेल बागपत में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने नेत्र जांच शिविर लगाकर बंदियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई। शिविर में 70 बंदियों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 30 बंदियों को चश्मे के लिए चयनित किया गया, जबकि दो बंदियों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
शिविर का शुभारंभ जेलर राजेश कुमार और जेल चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने किया। स्वास्थ्य टीम ने बंदियों की आंखों की जांच कर दृष्टि संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। टीम में शिव चरण, संदीप संधू और डॉ. दीप्ति चौधरी शामिल रहे। महिला चिकित्सक डॉ. दीप्ति चौधरी ने महिला बैरक में पहुंचकर महिला बंदियों की भी स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान एक गर्भवती महिला बंदी की विशेष जांच कर उसे आवश्यक उपचार और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जिला जेल में करीब 20 महिला बंदी निरुद्ध हैं। शिविर में चिकित्सकों ने बंदियों को आंखों की नियमित जांच कराने, स्वच्छता का ध्यान रखने और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक किया। जेल प्रशासन ने स्वास्थ्य टीम का सहयोग करते हुए शिविर की व्यवस्थाएं संभालीं।