घर से जेवर-नगदी लेकर युवती लापता, शादीशुदा युवक पर बहलाकर ले जाने का आरोप
खेकड़ा कस्बे की नाला पार बस्ती से एक युवती घर से जेवर और नगदी लेकर लापता हो गई। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक शादीशुदा युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है।
घर से जेवर-नगदी लेकर युवती लापता, शादीशुदा युवक पर बहलाकर ले जाने का आरोप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की नाला पार बस्ती से एक युवती घर से जेवर और नगदी लेकर लापता हो गई। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक शादीशुदा युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात उनकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो घर में रखे करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर और एक लाख रुपये की नगदी भी गायब मिली। बताया गया कि सोने के जेवर युवती की शादी के लिए बनवाकर रखे गए थे। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के साथ ही आसपास भी काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोहल्ले का ही रहने वाला एक शादीशुदा युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने पुलिस से युवती का पता लगाकर सकुशल बरामद करने और मामले में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल आशीष पुंडीर ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। युवती और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।