पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा के आवास पहुंचकर सतेंद्र शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

राज्य सभा में सदन के उपनेता प्रमोद तिवारी ने की फोन पर कलराज मिश्रा से बातचीत

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा के आवास पहुंचकर सतेंद्र शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

तेजस न्यूज संवाददाता

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा और नोएडा के वरिष्ठ नेता सतेंद्र शर्मा ने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के नोएडा स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा और नोएडा के वरिष्ठ नेता सतेंद्र शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और राज्य सभा में सदन के उपनेता प्रमोद तिवारी से फोन पर कलराज मिश्रा की बातचीत भी कराई। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। वहीं, कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और राज्य सभा में सदन के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि वह जल्द ही नोएडा पहुंचकर कलराज मिश्रा से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी श्रद्धांजलि और संवेदना प्रकट करेंगे। दुख की इस घड़ी में कलराज मिश्रा और उनके परिवार के साथ कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता खड़ा है।