उद्योग विहार सोसायटी में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, मनाई चतुर्थी
11 दिनों तक सोसायटी में होंगे धार्मिक कार्यक्रमःमयंक चौहान
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई। करीब सप्ताह भर चलने वाले गणेश उत्सव भी शहर के अधिकांश स्थानों पर शुरू हो गए हैं। सेक्टरों और सोसायटी में लगे पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की गई। पंडालों में महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। इनकी भव्यता देखते ही बनती है। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गजानन की पूजा की।

नोएडा के सेक्टर 82 स्थित सोसायटी में भगवान गणेश का भव्य आगमन पूरे विधि-विधान के साथ किया गया है। भगवान गणेश के स्वागत के लिए सोसायटी परिसर में आकर्षक और भव्य पंडाल सजाया गया। यह कार्यक्रम आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मयंक चौहान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। भगवान गणेश की स्थापना के मौके पर पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण नजर आया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत भी किया। इस दौरान भक्तों ने भगवान गणपति से सुख और समृद्धि की कामना भी की।
11 दिनों तक सोसायटी परिसर में होगे गणपति विराजमानःमयंक चौहान
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मयंक चौहान ने बताया कि गणेश उत्सव आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव का पर्व है। सोसायटी के सभी निवासियों के सहयोग से इस वर्ष गणेश उत्सव को भव्य रूप से मनाया जा रहा है। भगवान गणेश आगामी 11 दिनों तक सोसायटी परिसर में विराजमान रहेंगे। इस दौरान रोजाना सुबह और शाम आरती, भजन और कीर्तन समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सोसायटी की महिलाएं भी विशेष रूप से सहयोग करेंगी।