मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान शिविर के दौरान लगभग 155 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 51 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन सेक्टर 51 स्थित आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने किया। इस रक्तदान शिविर के दौरान मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल को लगभग 155 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया।


आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि रक्तदान महादान होता है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी दुर्घटना पीड़ित और गंभीर बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं होता है। यह केवल इंसान से इंसान को मिल सकता है। रक्तदान करें और मानवता की सच्ची सेवा करें। आज ही आगे आएं रक्तदान करें और नियमित रक्तदान का संकल्प लें। आज के युवाओं में रक्तदान को लेकर बढ़ती जागरूकता बेहद आवश्यक है। शिविर के दौरान लगभग 50 से ज्यादा युवाओं ने जीवन में पहली बार रक्तदान किया। इसके अलावा महिला रक्तदाताओं की संख्या भी काफी अच्छी रही।