नोएडा प्राधिकरण की कार्यशैली से नाराज फोनरवा
एक साल से कई परियोजनाएं अधर में लटकी
तेजस न्यूज संवाददाता
फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) नोएडा प्राधिकरण की कार्यशैली से काफी ज्यादा नाराज नजर आ रहा है। फोनरवा से मिली जानकारी के मुताबिक, जनहित से जुड़े कई मुद्दो और परियोजनाओं को लेकर फोनरवा की नोएडा प्राधिकरण के साथ छह महीने से ज्यादा समय से बैठक नहीं हो सकी है। फोनरवा की नोएडा प्राधिकरण के साथ 9 अक्तूबर 2025 को हुई बैठक में कई अहम फैसले किए गए थे। लेकिन, अब तक इन पर किसी भी प्रकार का कोई काम नहीं किया गया है। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा की तरफ से मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश से तत्काल बैठक कराने की मांग की है।

फोनरवा के महासचिव केके जैन ने बताया कि फोनरवा के मुद्दे किसी एक संस्था के नहीं होते हैं। नोएडा के सैकड़ों निवासियों के जनहित से जुड़े मुद्दे होते हैं। ज्ञापन में नागरिक सुविधाएं, लंबित समस्याएं, पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार के अलावा रिश्वतखोरी की शिकायतों पर अंकुश के सुझाव शामिल हैं। ऐसे विषयों पर प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए के बीच सीधा संवाद आवश्यक है। 23 जुलाई 2026 को सीईओ ने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन के बिंदुओं पर नियमानुसार कार्रवाई कर आख्या देने के निर्देश दिए थे। फोनरवा के साथ बैठक हो सके। इतने समय बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। फोनरवा ने सीईओ से मांग की है कि कार्यकारिणी के साथ जल्द बैठक की जाए।