बागपत के बुजुर्गों के खातों में पहुंचने लगी पेंशन, दो किस्तों में मिलेगी रकम

बागपत जिले के वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब तीन माह की 3000 रुपये की पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से दो बराबर किस्तों में भेजी जाएगी। जिले में लाभार्थियों के खातों में पेंशन की राशि पहुंचनी शुरू हो गई है।

बागपत के बुजुर्गों के खातों में पहुंचने लगी पेंशन, दो किस्तों में मिलेगी रकम

बागपत के बुजुर्गों के खातों में पहुंचने लगी पेंशन, दो किस्तों में मिलेगी रकम
- तीन माह की 3000 रुपये पेंशन डीबीटी से होगी हस्तांतरित, 60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर कर सकते हैं आवेदन
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिले के वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब तीन माह की 3000 रुपये की पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से दो बराबर किस्तों में भेजी जाएगी। जिले में लाभार्थियों के खातों में पेंशन की राशि पहुंचनी शुरू हो गई है।
नई व्यवस्था के तहत 80 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को मिलने वाली 3000 रुपये की त्रैमासिक पेंशन में केंद्र और राज्य सरकार की बराबर हिस्सेदारी होगी। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 1500-1500 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, 80 वर्ष से कम आयु के लाभार्थियों की त्रैमासिक पेंशन में राज्य सरकार का अंश 2400 रुपये और केंद्र सरकार का योगदान 600 रुपये होगा।
यह है पात्रता
जिला समाज कल्याण विभाग के अनुसार वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदक की उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये तक निर्धारित है। पात्र लाभार्थियों को आवेदन के लिए परिवार रजिस्टर की नकल, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षिक योग्यता का प्रमाणपत्र यदि उपलब्ध हो और पासपोर्ट आकार का फोटो देना होगा। पेंशन के लिए पात्र लोग एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने पात्र बुजुर्गों से योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेजों के साथ समय से आवेदन करने की अपील की है।