पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में जलाए दीप, गर्भवती महिलाओं को बांटे फल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा में दीप जलाकर खुशी मनाई गई। इस दौरान प्रसव वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में जलाए दीप, गर्भवती महिलाओं को बांटे फल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा में दीप जलाकर खुशी मनाई गई। इस दौरान प्रसव वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने प्रसव वार्ड में पहुंचकर महिलाओं को फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. मसूद अनवर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर सहित चिकित्सक और स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा पीएचसी खेकड़ा, बडागांव, रटौल, सभी गांवों के उपकेन्द्रों, आंगनबाडी केन्द्रों पर भी दीप जलाकर प्रधानमंत्री की लम्बी आयु की कामना की गई। सरकारी भवनों, तहसील, नगरपालिका, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर भी दीप जलाए गए।