हरौला गांव में एनसीएफ ने की बैठक

एनसीएफ की कार्यकारी अध्यक्षा शालिनी सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई

हरौला गांव में एनसीएफ ने की बैठक

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 9 स्थित हरौला गांव में नोएडा सिटीजन फोरम (एनसीएफ) के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक एनसीएफ की कार्यकारी अध्यक्षा शालिनी सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

एनसीएफ की कार्यकारी अध्यक्षा शालिनी सिंह ने बताया कि आम लोगों ने क्षेत्र की सड़क, जलनिकासी, सफाई, सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और गांवों से जुड़े नागरिक हितों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक के दौरान उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों और प्रशासन के स्तर पर प्रभावी पहल की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर एनसीएफ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव, इंद्रजीत प्रधान, शिव कुमार शर्मा, ब्रह्मदत्त शर्मा, सुनील शर्मा, निशांत और मोहित समेत कई लोग मौजूद रहे।