विधायक ने की आईएमए के पूर्व अध्यक्ष के साथ बैठक
नोएडा के विकास, प्रदूषण की समस्या और एसआईआर समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एनके शर्मा के साथ एक बैठक की। यह बैठक आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एनके शर्मा के अवास पर की गई। इस बैठक के दौरान नोएडा के विकास, प्रदूषण की समस्या और एसआईआर समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि विशेष रूप से बढ़ते प्रदूषण के कारण आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए इसके ठोस समाधान की आवश्यकता है। एसआईआर से जुड़े विषयों और स्थानीय स्तर पर जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी सार्थक विमर्श किया गया। शहर के हित और आम लोगों की बेहतरी के लिए इन रचनात्मक विचारों पर सकारात्मक रूप से कार्य किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, रवि मिश्रा, एसएस अवस्थी, विनोद शर्मा, डिंपल आनंद, महेश अवाना, पप्पू प्रधान, मुक्तानंद, ओमवीर अवाना, चंदगी राम यादव और राधाकृष्ण गर्ग समेत कई लोग मौजूद रहे।