मतदाता सूची तैयार करने के लिए सरकारी कर्मचारियों की ली जाएं सेवाएःएनपी सिंह

डीडीआरडब्ल्यूए ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र

मतदाता सूची तैयार करने के लिए सरकारी कर्मचारियों की ली जाएं सेवाएःएनपी सिंह

तेजस न्यूज संवाददाता

डीडीआरडब्ल्यूए ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव कराने के उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं लेने की मांग की है। डीडीआरडब्ल्यूए ने इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक पत्र के माध्यम से मांग की है कि मतदाता सूची तैयार करने, डाटा एकत्रित करने, सत्यापन और अन्य चुनावी गतिविधियों के लिए सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं लेने की मांग की है। जिससे मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा कराए जाने वाले निर्वाचन संबंधी सभी कार्य ठीक प्रकार से किया जा सके।

डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में इन सभी कार्यों के लिए स्कूलों के शिक्षकों, विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों और कर्मचारियों और नोएडा प्राधिकरण के अलावा सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाया जाता है। इसके चलते शिक्षकों को बार-बार विद्यालयों से निर्वाचन संबंधी कार्यों में जाना पड़ता है। निर्वाचन संबंधी कार्यों के चलते बच्चों की नियमित पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होती है।