सीडीओ ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर छठा जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन
तेजस न्यूज संवाददाता
सूरजपुर स्थित विकास भवन के सभागार में छठा जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आज हम सभी एक ऐसे महान जननायक और आदिवासी समाज के गौरव को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। जिन्होंने अपने जीवन के अल्प समय में ही समाज के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान के लिए अद्भुत संघर्ष किया। जिस उम्र में युवा अपने भविष्य के सपने देखते हैं। उस उम्र में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत की जेल में कठोर यातनाएं सहन कीं और अपने जीवन का बलिदान भी दे दिया। उनका संघर्ष केवल अपने लिए नहीं था।

बल्कि, उस आदिवासी समाज के लिए था, जो अपनी जमीन, जंगल, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा था। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी निलेश उत्पल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार, उप निदेशक कृषि विवेक दुबे और जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर वंदना रानी समेत कई लोग मौजूद रहे।