कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
घाटों की स्वच्छता और पेयजल समेत कई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बने छठ घाटों का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और स्टेट कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा और महानगर उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी ने निरीक्षण कियाष इस निरीक्षण के दौरान घाटों की स्वच्छता और पेयजल समेत कई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। छठ पूजा समितियों के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की गई। इस मुलाकात के दौरान उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान घाटों पर साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, रास्तों की मरम्मत और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखा गया।

स्टेट कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा ने बताया कि छठ महापर्व हमारी आस्था, संस्कृति और लोक परंपरा का महत्वपूर्म पर्व है। इस महापर्व पर सैकड़ों श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करते हैं। ऐसे में प्राधिकरण की जिम्मेदारी है कि सभी घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। जिससे श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो सके।