जेवीसीसी लाफ्टर क्लब ने किया 12वें वार्षिक समारोह का आयोजन

जेवीसीसी लाफ्टर क्लब के संस्थापक कमोडोर अशोक सावनी (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में आयोजित किया गया

जेवीसीसी लाफ्टर क्लब ने किया 12वें वार्षिक समारोह का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 21 स्थित बारात घर में जेवीसीसी लाफ्टर क्लब का 12वां वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह जेवीसीसी लाफ्टर क्लब के संस्थापक कमोडोर अशोक सावनी (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस समारोह में पहली बार विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों को शामिल किया गया। इसके अलावा लगभग 50 से ज्यादा बच्चे भी शामिल हुए।

जेवीसीसी लाफ्टर क्लब के संस्थापक कमोडोर अशोक सावनी (सेवानिवृत्त) ने बताया कि साल 2014 में इस क्लब की स्थापना की थी। लाफ्टर योग सांस लेने के विज्ञान और बिना किसी शर्त के हंसने की कला का अनूठा संगम है। आनंद, भावनात्मक स्वास्थ्य और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है। उनके जीवंत और रोचक सत्र में सभी ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और वातावरण सामूहिक हंसी से गूंज उठा। इस मौके पर लाफ्टर एम्बेसडर और क्लब के मेंटर डॉ. संतोष साही, लाफ्टर एम्बेसडर डॉ. सुमन सुनेजा, फिल्म लाफ्टर एक्सप्रेस के निर्देशक जयंत सिंहा और सेवानिवृत्त कमांडर नरेंद्र महाजन समेत कई लोग मौजूद रहे।