भाजपा ने की बैठक

2027 के विधान सभा चुनावों को लेकर हुई चर्चा

भाजपा ने की बैठक

तेजस न्यूज संवाददाता

ग्रेटर नोएडा के तिलपता गोल चक्कर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक में जिला प्रभारी और पूर्व राज्य सभा सांसद कांता कर्दम भी मौजूद रही।

जिला प्रभारी और पूर्व राज्य सभा सांसद कांता कर्दम ने बताया कि सभी कार्यकर्ता 2027 के विधान सभा चुनाव के लक्ष्य को लेकर बूथ को मजबूत बूथ पर बैठक का आयोजन करना चाहिए। मतदाता जोड़ो अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर दस-दस वोट बनाने का कार्य प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा किया जाएगा। अपनी बूथ पर 80 प्रतिशत भाजपा को वोट पड़ सके। इसके लेकर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को चर्चा करनी होगी। इसके लिए एक रणनीति भी तैयार करनी होगी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, विधान सभा प्रभारी मुंशी लाल गौतम, गोपाल अग्रवाल, धर्मेंद्र कोरी, धर्मेंद्र भाटी, वीरेंद्र भाटी, राजे कसाना, आशीष भाटी, सतेंद्र नागर, कर्मवीर आर्य, योगेश चौहान और अर्पित तिवारी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।