दिसंबर में हो सकता है प्रस्तावित एक्वा लाइन का शिलान्यास

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो से 100 सोसायटियों को होगा लाभ, एनएमआरसी जल्द जारी करेगा टेंडर

दिसंबर में हो सकता है प्रस्तावित एक्वा लाइन का शिलान्यास

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच सफर करने वाले सैकड़ों निवासियों को काफी ज्यादा राहत प्राप्त होगी। लंबे इंतजार के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो पहुंचाने की योजना को केंद्र सरकार की मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। केंद्र से मंजूरी प्राप्त होने के बाद अब नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन इस परियोजना के लिए जल्द टेंडर जारी करेगा। नोएडा प्राधिकरण आगामी दिसंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से इस कॉरिडोर का शिलान्यास कराने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा मेट्रो विस्तार की दो अन्य योजनाएं भी काफी ज्यादा चर्चा में चल रही हैं। इसमें बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर 142 तक और ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक मेट्रो विस्तार शामिल हैं। इन दोनों परियोजनाओं के लिए नोएडा प्राधिकरण ने पहले ही टेंडर जारी कर दिया है।

केंद्रीय कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन को सेक्टर 51 से आगे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 4 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा की करीब 100 हाउसिंग सोसायटियों में रहने वाले लोगों को काफी ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। जिसमें मुख्य रूप से गौड़ सिटी, सुपरटेक इकोविलेज और अजनारा होम्स जैसी सोसायटी शामिल हैं। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 4 तक बनने वाला यह कॉरिडोर करीब 8.5 किलोमीटर लंबा होगा। इस रूट पर पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इस परियोजना पर लगभग 2390 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसे चार साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कॉरिडोर के शुरू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई लगभग 71.875 किलोमीटर हो जाएगी। इस रूट को नोएडा के सेक्टर 51 पर दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से जोड़ने की योजना भी शामिल है। हालांकि, अब तक यात्रियों को मेट्रो पकड़ने के लिए सेक्टर 52 तक जाना पड़ता है।

पांच लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा

मेट्रो कॉरिडोर से पांच लाख से ज्यादा लोगों को लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेजी से नई हाउसिंग सोसायटियां और व्यावसायिक इमारतें बनी हुई है। लेकिन, अब तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नहीं थी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी पिछले कई सालों से लगातार सार्वजनिक परिवहन की मांग कर रहे थे।