गाजियाबाद में कुत्तों का आतंक इंदिरापुरम इलाके में 11 साल और अकबरपुर बहरामपुर में 1 साल की मासूम बच्ची को बनाया निशाना
दिल्ली से सटे गाजियाबाद कुत्ते काटे जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को जहां एक तरफ थाना विजय नगर इलाके की अकबरपुर बहरामपुर कॉलोनी में महज 1 साल की बच्ची को गली के कुत्तों ने अपना निशाना बनाया। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तो वही दूसरी तरफ वैशाली सेक्टर 7 के राम प्रसाद सोसायटी में रहने वाली एक 11 वर्षीय बच्ची पर भी कुत्तों के एक झुंड ने हमला किया।आसपास के लोगों ने दोनों बच्चियों को ही कुत्ते के चंगुल से बचाया।
