ग्रेनो वेस्ट मेट्रो की मिली कैबिनेट की मंजूरी, संघर्ष लाया रंगःरश्मि पाण्डेय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्ताव पास होने से मिलेगी नई सौगातःरश्मि पाण्डेय
तेजस न्यूज संवाददाता
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलना क्षेत्र के लाखों निवासियों के लिए एक बड़ी राहत है। लगभग 12 सालों से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों द्वारा जारी संघर्ष का यह परिणाम हैं। लंबे समय से बेहतर सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग को लेकर क्षेत्र के सभी निवासी लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के इस कड़े संघर्ष का सही फल प्राप्त हो गया है। यह बातें गौतमबुद्ध नगर विकास समिति के अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कहीं।

गौतमबुद्ध नगर विकास समिति के अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने इस मांग को लेकर लगातार अभियान चलाया था। समिति ने संबंधित अधिकारियों और विभागों से लगातार संपर्क साधा था। इस मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों से संवाद और प्रधानमंत्री कार्यालय के अलावा प्रदेश सरकार तक अपनी आवाज भी पहुंचाई थी। इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन दिलाने के लिए एक ऑन लाइन जनयाचिका भी शुरू की गई थी। इस अभियान में एक्टिव एनजीओ, नवरत्न फाउंडेशन, नोवरा, नोफा, फोना, हेल्पिंग हेंड्स, चैलेंजर्स ग्रुप, नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन, एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट, वाईएसएस फाउंडेशन, उज्जवल उन्नति फाउंडेशन, छठ पूजा समिति ग्रेटर नोएडा वेस्ट, रामलीला सेवा ट्रस्ट और खाटू श्याम सेवा समिति के कई लोग शामिल थे।