गोवर्धन पूजा और छप्पन भोज बने श्रीमद्भागवत कथा का मुख्य आकर्षण

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का हुआ प्रसंग

गोवर्धन पूजा और छप्पन भोज बने श्रीमद्भागवत कथा का मुख्य आकर्षण

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 33 स्थित नोएडा शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया गया। यह श्रीमद् भागवत कथा भारत विकास परिषद की तरफ से आयोजित की जा रही है। इस कथा का विशेष आकर्षण विश्वविख्यात कथावाचक पूज्य अनिरुद्चार्य महाराज रहे। इस दौरान श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को भव्य छप्पन भोग भी लगाया गया।

कथा व्यास आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री महाराज ने श्रीमद् भागवत के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कार और सनातन जीवन मूल्यों का संदेश दिया। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के साथ गोवर्धन पर्वत धारण करने और गोवर्धन पूजा के प्रसंग का वर्णन किया। कथा में श्रीकृष्ण जन्म और भव्य नंदोत्सव के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्रीकृष्ण जन्म की घोषणा होते ही कथा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जन्मोत्सव मनाया। नंदोत्सव में भजन और मंगलगीतों पर श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। इस मौके पर जिला गाजियाबाद के अपर जनपद न्यायाधीश भारत सिंह यादव, संस्कार टीवी के सीईओ मनोज त्यागी, रोहित रिछारिया महाराज, आचार्य सतपाल, महाराज आचार्य सगम, पूर्व विधायक विमला बाथम ने कथा व्यास का माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर अखिलेश भदौरिया, अक्षक पारीक, सुनीता मित्तल, डॉ. टीएन गोविल, प्रताप मेहता, सीए महेश बाबू गुप्ता, विपिन मल्हन, केशव गंगल, एनके अग्रवाल, रामरतन शर्मा, राकेश कत्याल, वीके सेठ, विकास अग्रवाल और मुकुल वाजपेयी समेत कई लोग मौजूद रहे।