भाजपा ने किया जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता

भाजपा ने किया जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

नोएडा के सेक्टर 116 स्थित जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्य सभा सांसद और नोएडा प्रभारी कांता कर्दम और पश्चिमी क्षेत्र उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल मौजूद रहे।


पूर्व राज्य सभा सांसद और नोएडा प्रभारी कांता कर्दम ने बताया कि डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह डॉ. मुखर्जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चल सकते हैं। डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। जिससे राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। वह उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। इस मौके पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूनम सिंह, चंदगीराम यादव, ओमवीर अवाना, अमित त्यागी, डिंपल आनंद, उमेश त्यागी, रामकिशन यादव, सत्यनारायण महावर, अनिल पेशावरिया, पीसी चमोली, प्रज्ञा पाठक, सुनीता शर्मा, अर्पित मिश्रा, दीपक शर्मा, मुक्तानंद और मनोज चौहान समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।