सेक्टर 53 में सपा ने चलाया पौधारोपण अभियान
सपा कार्यकर्ता ने किया पौधारोपण कार्यक्रम
नोएडा के सेक्टर 53 स्थित कंचनजंगा मार्केट में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह पौधारोपण कार्यक्रम महिला सभा की महानगर अध्यक्ष शालिनी खारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
महिला सभा की महानगर अध्यक्ष शालिनी खारी ने बताया कि पीडीए पौधारोपण अभियान का उद्देश्य केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है। बल्कि, समाज में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देना भी है। जिस प्रकार बढ़ता प्रदूषण मानव जीवन के लिए काफी गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उसी प्रकार समाज में नफरत और वैमनस्य का वातावरण भी चिंता का विषय बन रहा है। महिलाओं की पर्यावरण संरक्षण में भूमिका काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। हर परिवार यदि एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो सकता है। इस मौके पर महानगर महासचिव विकास यादव, उपाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष शालिनी खारी, राणा मुखर्जी, उदय सिंह, लोकेश यादव, बिमला, नेहा, राम सहेली, कृपा शंकर यादव और राम अवतार सिंह समेत कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा कार्यकर्ता ने किया पौधारोपण कार्यक्रम
नोएडा के विभिन्न स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पौधारोपण कार्यक्रम समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस पौधारोपण अभियान का उद्घाटन पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने बताया कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। समाजवादी विचारधारा हमेशा पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रही है। इस मौके पर छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव सिंघल, दिनेश यादव, राजेश अम्बावत, विकास भूमिहार, रोहित शर्मा, आदित्य कुमार और आरती समेत कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।