वरिष्ठ पत्रकार यतेंद्र शर्मा के भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर गाजियाबाद में खुशी की लहर

वरिष्ठ पत्रकार यतेंद्र शर्मा के भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर गाजियाबाद में खुशी की लहर

तेजस न्यूज संवाददाता 

वरिष्ठ पत्रकार यतेंद्र शर्मा के भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर गाजियाबाद में खुशी की लहर

प्रताप विहार के लोगों ने जताया हर्ष, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

गाजियाबाद। वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यूज़ 18 के पॉलिटिकल एडिटर यतेंद्र शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद गाजियाबाद के पत्रकारों के साथ - साथ शहर भर में खुशी और उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से प्रताप विहार क्षेत्र के सेक्टर-11 जी ब्लॉक, जहां यतेंद्र शर्मा निवास करते हैं, वहां लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके फोन के साथ साथ उनके निवास पर लगातार शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों का तांता लगा हुआ है, जो उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यतेंद्र शर्मा लंबे समय से पत्रकारिता जगत में अपनी निष्पक्ष, प्रभावशाली और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचान रखते हैं। एक वरिष्ठ पत्रकार के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के अनेक महत्वपूर्ण राजनीतिक विषयों पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। उनकी मेहनत, अनुभव और जनसरोकारों से जुड़े दृष्टिकोण को देखते हुए भाजपा नेतृत्व द्वारा उन्हें प्रदेश मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यतेंद्र शर्मा अपनी सरलता, मृदुभाषी स्वभाव और व्यवहार कुशलता के कारण लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने समय-समय पर जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और ऐसे अनेक कार्यों को अंजाम दिलाने में योगदान दिया, जिन्हें लोग असंभव मानते थे। यही कारण है कि उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों का व्यापक समर्थन और सम्मान प्राप्त है।

यतेंद्र शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर प्रताप विहार सेक्टर-11 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यतेंद्र शर्मा जैसे कर्मठ, अनुभवी और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति को महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यतेंद्र शर्मा अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे। क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।