एक जुलाई से 12 शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट
मुंबई, श्रीनगर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, बरेली, किशनगढ़, लखनऊ, जयपुर, पंतनगर और चंडीगढ़ के लिए उड़ान

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आगामी एक जुलाई से इंडिगो 12 नए शहरों के लिए अपनी उड़ान शुरू करने जा रहा है। अभी तक इंडिगो की तरफ से अमृतसर, बेंगलुरु, हैदराबाद और जम्मू के लिए उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। अगले महीने 12 नए शहरों के लिए उड़ाने शुरू होने से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 16 शहर जुड़ जाएंगे। इन शहरों के लिए यात्रियों ने बुकिंग भी शुरू कर दी हैं।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान शुरू होने के साथ ही अब यात्रियों को दिल्ली के भारी ट्रैफिक से भी काफी हद तक राहत मिल गई है। हालांकि, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुरू हुई कई उड़ानों का किराया दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के बराबर रखा गया है। कुछ उड़ानों का किराया दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से ज्यादा भी रखा गया है। समय की बचत और आसान पहुंच के चलते नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को यात्री बेहतर ऑप्शन मान रहे हैं।
एक जुलाई से शुरू होगी 12 शहरों की उड़ान
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आगामी एक जुलाई से मुंबई, श्रीनगर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, बरेली, किशनगढ़, लखनऊ, जयपुर, पंतनगर और चंडीगढ़ के लिए उड़ानों का संचालन शुरू होगा।
एयरपोर्ट से उड़ानों का समय
- नोएडा-अमृतसरः सुबह 10.10 बजे, पहुंच 11.25 बजे
- नोएडा-बेंगलुरुः दोपहर 2.45 बजे, पहुंच 5.30 बजे
- नोएडा-हैदराबादः दोपहर 2.50 बजे, पहुंच 4.50 बजे
- नोएडा-जयपुरः सुबह 6.20 बजे और शाम 3.45 बजे
- नोएडा-चंडीगढ़ः सुबह 6.10 बजे, 13 जुलाई से एक अतिरिक्त उड़ान सुबह 9.55 बजे
- नोएडा-देहरादूनः शाम 7.10 बजे
- नोएडा-धर्मशालाः सुबह 9.55 बजे
- नोएडा-जोधपुरः सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2.40 बजे
- नोएडा-किशनगढ़ः मंगलवार, वीरवार और शुनिवार को सुबह 10.30 बजे