वाईएसएस फाउंडेशन ने कालिंदी कुंज में चलाया स्वच्छता अभियान

वाईएसएस फाउंडेशन ने यमुना तट से प्लास्टिक और अन्य ठोस अपशिष्ट हटाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया

वाईएसएस फाउंडेशन ने कालिंदी कुंज में चलाया स्वच्छता अभियान

नोएडा के कालिंदी कुंज स्थित युवा शक्ति घाट पर वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा एक विशाल स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह स्वच्छता अभियान वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस स्वच्छता अभियान में युवाओं, पूर्व सैन्य अधिकारियों, पर्यावरण प्रेमियों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान वाईएसएस फाउंडेशन ने यमुना तट से प्लास्टिक और अन्य ठोस अपशिष्ट हटाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।


वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और करोड़ों लोगों की जीवनरेखा है। इसके संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जब समाज स्वयं आगे आएगा, तभी यमुना पुनर्जीवन का लक्ष्य साकार होगा। यमुना संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है। बल्कि, यह समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। यह अभियान जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस मौके पर यमुना समन्वयक दिनेश कुमार, कर्नल अनुराग सिंह, मेजर एलके शुक्ला, सूबेदार सर्वेश तिवारी, नायब सूबेदार महेंद्र रमोला, अशोक उपाध्याय (यमुना बाबा), युवा शक्ति के अध्यक्ष सचिन गुप्ता और वॉलंटियर सपोर्ट कोऑर्डिनेटर शीतल शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।