मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को दी साइबर सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की जानकारी

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कोतवाली खेकड़ा की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम सचिवालय अब्दुलपुर नूरपुर में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को साइबर क्राइम से बचाव, महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों, मिशन शक्ति केंद्र और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को दी साइबर सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की जानकारी

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को दी साइबर सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की जानकारी
- अब्दुलपुर, नूरपुर गांव में आशा वर्कर व आंगनवाड़ी महिलाओं को किया जागरूक
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कोतवाली खेकड़ा की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम सचिवालय अब्दुलपुर नूरपुर में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को साइबर क्राइम से बचाव, महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों, मिशन शक्ति केंद्र और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीम के सदस्यों शीतल, सीमा, गायत्री, निशि मलिक आदि ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। मिशन शक्ति टीम ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शशि त्यागी, आंगनबाडी बबीता, आशा सुमन, सुनीता, कमलेश, पुष्पा आदि शामिल रहे।