एसपी ने कोतवाली का औचक निरीक्षण कर सुनीं फरियादें
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने शनिवार को खेकड़ा कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली के विभिन्न कार्यालयों, अभिलेखों, मालखाने और परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और फरियादियों की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
एसपी ने कोतवाली का औचक निरीक्षण कर सुनीं फरियादें
- अभिलेखों और मालखाने का जायजा लिया, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने शनिवार को खेकड़ा कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली के विभिन्न कार्यालयों, अभिलेखों, मालखाने और परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और फरियादियों की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
एसपी शनिवार दोपहर कोतवाली पहुंचे और सबसे पहले कार्यालयों में रखे अभिलेखों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मालखाने में बरामद माल के रखरखाव की स्थिति देखी। हवालात, कोतवाली परिसर, पुलिस बैरक और पुलिसकर्मियों के क्वार्टरों का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से वांछित अपराधियों, लंबित विवेचनाओं और क्षेत्र में अपराध की स्थिति के बारे में जानकारी ली। एसपी ने अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली पहुंचे फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।