विधवा से अश्लील मांग का विरोध पड़ा भारी, घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट
खेकड़ा कस्बे के विजयनगर मोहल्ले में एक विधवा महिला से कथित तौर पर अश्लील मांग करने और विरोध करने पर घर में घुसकर महिला व उसके बेटे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विधवा से अश्लील मांग का विरोध पड़ा भारी, घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट
- आधा दर्जन लोगों पर घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के विजयनगर मोहल्ले में एक विधवा महिला से कथित तौर पर अश्लील मांग करने और विरोध करने पर घर में घुसकर महिला व उसके बेटे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त की शाम महिला अपने बेटे के साथ घर पर खाना खा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के करीब आधा दर्जन लोग जबरन उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मां-बेटे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले आरोपियों ने उसे अपने घर बुलाया था, जहां एक आरोपी ने उसके सामने बेहद आपत्तिजनक मांग रखी। महिला ने इस मांग का विरोध करते हुए उसे ठुकरा दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर दबंगों ने उसके घर में घुसकर हमला किया और विरोध करने पर महिला व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।