खाने के दौरान विवाद में साथी की गर्दन पर चाकू से वार, मौत

खेकड़ा पाठशाला चौकी क्षेत्र में खाना खाते समय हुए विवाद में युवक ने अपने साथी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

खाने के दौरान विवाद में साथी की गर्दन पर चाकू से वार, मौत

खाने के दौरान विवाद में साथी की गर्दन पर चाकू से वार, मौत
- हत्या का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने जेल भेजा; चार दिन पहले ही काम के लिए खेकड़ा आए थे दोनों
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
पाठशाला चौकी क्षेत्र में खाना खाते समय हुए विवाद में युवक ने अपने साथी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हापुड़ जिले के पिलखुवा क्षेत्र के आजमपुर दहपा गांव निवासी नासिर खेकड़ा में ठेकेदारी का काम करता है। करीब चार दिन पहले वह अपने गांव के महबूब और फैज मोहम्मद को काम के लिए खेकड़ा लेकर आया था। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर की रात सभी लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान महबूब और फैज मोहम्मद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान फैज मोहम्मद ने महबूब के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद पास रखा चाकू उठाकर उसकी गर्दन पर वार कर दिया। चाकू लगने से महबूब गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान महबूब की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी फैज मोहम्मद की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक और आरोपी दोनों आजमपुर दहपा गांव के रहने वाले हैं।