विश्व भारती स्कूल ने किया सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

विश्व भारती स्कूल ने किया सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 28 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। यह जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम विश्व भारती पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अमिता गंजू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस जागरूकता सप्ताह का उद्घाटन बीएचईएलके की एजीएम रेखा भारद्वाज, संजय दुबे, विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता गंजू, माध्यमिक विभाग प्रमुख भावना कौल, ममता गुप्ता और मीनाक्षी पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता गंजू ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों के महत्व पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। सतर्कता जागरूकता के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करने के उद्देश्य से कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला का गठन भी किया गया। विद्यार्थियों ने एकजुट होकर सत्यनिष्ठा और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण का संदेश भी दिया। विद्यार्थियों को प्रथम पुरस्कार शिवाध्या दुबे, द्वितीय आन्या ठाकुर, तृतीय अद्विक नायक, प्रत्यूष सिंह और अमान आलम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।