घिटोरा में सपा की पीडीए पदयात्रा, रवि बैंसला के नेतृत्व में जुटे नेता
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ने लगी है। इसी क्रम में रविवार को खेकड़ा क्षेत्र के घिटोरा गांव में समाजवादी पार्टी की पीडीए पदयात्रा निकाली गई। सपा नेता एवं पार्टी से टिकट के दावेदार रवि बैंसला के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गांव में जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर अपना उत्साह दिखाया।
घिटोरा में सपा की पीडीए पदयात्रा, रवि बैंसला के नेतृत्व में जुटे नेता
- ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, घर-घर तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने पर दिया जोर
- पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ने लगी है। इसी क्रम में रविवार को खेकड़ा क्षेत्र के घिटोरा गांव में समाजवादी पार्टी की पीडीए पदयात्रा निकाली गई। सपा नेता एवं पार्टी से टिकट के दावेदार रवि बैंसला के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गांव में जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर अपना उत्साह दिखाया।
पदयात्रा की शुरुआत घिटोरा स्थित राजेश पायलट स्कूल से हुई। इसके बाद यात्रा गांव की विभिन्न गलियों से होकर गुजरी और प्राचीन मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों और विचारधारा की जानकारी दी। साथ ही समाजवादी पार्टी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। यात्रा के दौरान रवि बैंसला का ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सपा नेताओं ने लोगों से संवाद करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस पदयात्रा को क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पदयात्रा में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र देव, बेगराज, हेम प्रधान, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अजय त्यागी, लीलू प्रमुख, नवनीत बैंसला, जगवीर सिंह, अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव आदिल प्रधान, डॉ. जितेंद्र यादव सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।