पितृ स्थापना अवसर पर भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खेकड़ा कस्बे में बाबा काले सिंह मंदिर के समीप स्थित भैरों स्थल पर पितृ स्थापना के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। इस मौके पर भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पितृ स्थापना अवसर पर भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

पितृ स्थापना अवसर पर भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में बाबा काले सिंह मंदिर के समीप स्थित भैरों स्थल पर पितृ स्थापना के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। इस मौके पर भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
बताया गया कि मंदिर परिसर के पास स्थित भैरों बाबा के स्थान पर अनेक परिवार अपने पितृ स्थापित करते हैं। शुक्रवार को कस्बे के प्रतिष्ठित डा. अभिषेक शर्मा के परिवार द्वारा विधि-विधान से पितृ देव की स्थापना की गई। इस दौरान पुजारी अनिल गौनियाल ने विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर डा. अभिषेक शर्मा को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तरुण गुप्ता, किशोर त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, नरेश शर्मा, लोकेन्द्र धामा, अनुज शर्मा, उमेश शर्मा, पुनीत शर्मा, प्रवेश शर्मा, रमाकांत शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।