नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार

कोतवाली क्षेत्र के रटौल कस्बे में एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने कस्बे के ही एक युवक पर अपनी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है और परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार
- परिवार में मचा हड़कंप, अनहोनी की आशंका जताते हुए सकुशल बरामदगी की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली क्षेत्र के रटौल कस्बे में एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने कस्बे के ही एक युवक पर अपनी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है और परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है।
पीड़ित पिता ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि देर रात करीब तीन बजे परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। सुबह उठने पर पता चला कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री नाजरीन घर से गायब है। बेटी के अचानक लापता होने से परिवार के होश उड़ गए और आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कस्बे का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पिता का कहना है कि आरोपी ने पहले से साजिश के तहत उनकी बेटी को किसी प्रलोभन में लेकर यह कदम उठाया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के कुछ समय बाद आरोपी युवक के माता-पिता उनके घर पहुंचे और परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने उल्टा उनकी बेटी पर ही अपने बेटे को भगाकर ले जाने का आरोप लगाकर माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया। परिजनों का कहना है कि लड़की अभी नाबालिग है, ऐसे में उन्हें डर सता रहा है कि कहीं उसके साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से बेटी की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी, रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।