जनशक्ति सेवा समिति ने की सीईओ से मुलाकात
शहर की कई समस्याओं पर हुई चर्चा
तेजस न्यूज संवाददाता
जनशक्ति सेवा समिति के चेयरमैन और भाजपा नेता रविकांत मिश्रा ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश से मुलाकात की। यह मुलाकात उनके आवास पर आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान जनशक्ति सेवा समिति के पदाधिकारियो ने सीईओ कृष्णा करुणेश से शहर की कई समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, इन सभी समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान की भी मांग की गई।

जनशक्ति सेवा समिति के चेयरमैन और भाजपा नेता रविकांत मिश्रा ने बताया कि नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में विकास कार्य काफी लंबे समय से लंबित हैं। इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में ट्यूबवेल से प्राप्त पानी को रेनी वेल के पानी के साथ मिलकर आपूर्ति की जाए। जिससे पेयजल की व्यवस्था प्रभावित नहीं हो सके।