अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के कार्यकर्ताओं ने की बैठक
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशचंद्र भाटी के नेतृत्व में हुई बैठक
तेजस न्यूज संवाददाता
ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशचंद्र भाटी के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के कार्यक्रताओं ने कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशचंद्र भाटी ने बताया कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के कार्याकर्ताओं की एक बैठक की गई। जिसमें कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशचंद्र भाटी द्वारा की गई है। इस मौके पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशचंद्र भाटी और उपाध्यक्ष सविंदर भाटी समेत कई लोग मौजूद रहे।