समाज का समर्थन मिला तो चुनाव लड़ने को तैयारःविकास जैन
विकास जैन ने विधान सभा चुनावों के लिए पेश की दावेदारी
तेजस न्यूज संवाददाता
यदि समाज का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त होता है तो वह आगामी विधान सभा चुनावों को लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। उनकी इच्छा है कि वह नोएडा में विकास की नई धारा बहाने और नोएडा की समस्याओं का स्थायी समाधान कराना चाहते हैं। उनकी आत्मा भारतीय जनता पार्टी में बसती है और वह भाजपा के साथ ही रहना चहाते हैं। हालांकि, भविष्य की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर अभी तक कोई अंतिम घोषणा नहीं की है। यह बातें नोएडा के सेक्टर 115 स्थित उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता और दीपावली मिलन समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहीं।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि पिछले 17 सालों से वह जमीनी स्तर पर व्यापारियों और समाज के बीच रहकर कार्य कर रहे हैं। नोएडा की मूलभूत समस्याओं, व्यापारियों के हितों और समाज के छोटे-बड़े मुद्दों को प्राथमिकता देकर क्षेत्र को नई पहचान दिलाना उनका उद्देश्य है।
एक दिय लोकतंत्र को बचाने वालों के नाम अभियान की शुरूआत
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में योगदान देने वालों के सम्मान के लिए एक दिया लोकतंत्र को बचाने वालों के नाम अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय पर लगातार तीन दिनों तक अखंड दीप प्रज्वलित किया जाएगा। इसके अलावा घर-घर दीप जलाने का संकल्प भी लिया जाएगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकुल बंसल, अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, मनीष अग्रवाल, शक्ति सिंह, सचिन गोयल और रोशनी सिंह समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।