डॉ. खुशबू सिंह बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष

वर्षों की समाज सेवा का मिला सम्मानःडॉ. खुशबू सिंह

डॉ. खुशबू सिंह बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष

तेजस न्यूज संवाददाता

सशक्त महिला उद्यमी संगठन की अध्यक्ष और सफल उद्यमी डॉ. खुशबू सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति इस बात का प्रमाण है कि सच्ची मेहनत और समर्पण कभी व्यर्थ नहीं जाता है। डॉ. खुशबू सिंह व्यक्तिगत रूप से समाज के उस सभी वर्गों के लिए काम कर रही है, जो अक्सर मुख्यधारा से अछूते रह जाते हैं।

डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि अपनी इकाई आर्य फैशन्स के माध्यम से न सिर्फ देश के राजस्व सृजन में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही हैं। बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जा-जाकर महिलाओं को कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वतंत्रता की राह दिखा रही हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य है कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर महिला हित को मजबूती देना है। इसी सोच को व्यापक रूप देने के लिए उन्होंने सशक्त महिला उद्यमी संगठन का निर्माण किया है। संगठन समय-समय पर महिलाओं को नए व्यवसाय की शुरुआत, व्यवसाय विस्तार और सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता अभियान चलाता रहता है। हर महिला आर्थिक रूप से सशक्त हो सके। आमतौर पर समाज में दिव्यांग और संवेदनशील बच्चों का वर्ग उपेक्षित रह जाता है। लेकिन, डॉ. खुशबू सिंह ने आगे बढ़कर इन सभी बच्चों का हाथ थामा है।