आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने बायोमैथेनाइजेशन प्लांट का किया दौरा

कचरा प्रबंधन और कचरे से ऊर्जा (वेस्ट-टू-एनर्जी) बनाने के मॉडल का व्यावहारिक अध्ययन करना था

आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने बायोमैथेनाइजेशन प्लांट का किया दौरा

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 34 स्थित बायोमैथेनाइजेशन प्लांट का भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के छात्रों ने दौरा किया। इस दौरान आरडब्ल्यूए के महासचिव धर्मेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संयंत्र के सतत कचरा प्रबंधन और कचरे से ऊर्जा (वेस्ट-टू-एनर्जी) बनाने के मॉडल का व्यावहारिक अध्ययन करना था।

आरडब्ल्यूए के महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग आईआईटी दिल्ली डॉ. सौविक दास के नेतृत्व में आए छात्रों के प्रतिनिधि मंडल ने बायोमैथेनाईजैशन प्लांट के संदर्भ में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

किस प्रकार कूड़े से बायोगैस और खाद बनाई जा रही है। बायोगैस से खाना बनाया जा रहा है। बायोगैस को नजदीक अस्पताल में मरीजों के खाना बनाने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। कचरे के निस्तारण का प्लांट भी एक साल पूर्व स्थापित किया गया है। जिसमें उधानिक कचरे का भी निस्तारण किया जा रहा है।