किसान के खेत से जबरन कराया गया अवैध खनन, जमीन हुई बर्बाद
क्षेत्र के सांकरौद गांव में एक किसान की कृषि भूमि से जबरन अवैध खनन किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो भाइयों ने दबंगई दिखाते हुए खेत से बड़े स्तर पर मिट्टी का खनन करा लिया, जिससे किसान की जमीन को भारी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
किसान के खेत से जबरन कराया गया अवैध खनन, जमीन हुई बर्बाद
- खनन माफिया पर गंभीर आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के सांकरौद गांव में एक किसान की कृषि भूमि से जबरन अवैध खनन किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो भाइयों ने दबंगई दिखाते हुए खेत से बड़े स्तर पर मिट्टी का खनन करा लिया, जिससे किसान की जमीन को भारी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया कि सांकरौद गांव निवासी किसान बृजपाल अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं। उनकी गांव मौजे में कृषि भूमि है। बताया गया कि इस जमीन को लेकर बृजपाल और गांव के ही कृष्णपाल के बीच पहले से बागपत न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इसी बीच किसान ने आरोप लगाया कि गांव के दो भाइयों ने जबरन उसकी जमीन पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन करा दिया। पीड़ित किसान का कहना है कि खनन के कारण उसका खेत काफी गहराई में चला गया है, जिससे भूमि की उपजाऊ क्षमता लगभग खत्म हो गई है। इतना ही नहीं, अवैध खनन के चलते सरकार को भी लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। किसान ने आरोप लगाया कि यह पूरा काम दबंगई और सुनियोजित तरीके से किया गया। बृजपाल ने पुलिस अधीक्षक बागपत को शिकायत पत्र सौंपकर दोनों आरोपित भाइयों को खनन माफिया बताते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खेकड़ा कोतवाली प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।