मोबाइल हैक होते ही महिला के खाते से उड़ाए 4150 रुपये

खेकड़ा कस्बे में साइबर ठगों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। मंगलवार को साइबर ठगों ने मुंडाला मोहल्ला निवासी एक महिला का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 4150 रुपये उड़ा दिए। मोबाइल सामान्य होने के बाद महिला को खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मोबाइल हैक होते ही महिला के खाते से उड़ाए 4150 रुपये

मोबाइल हैक होते ही महिला के खाते से उड़ाए 4150 रुपये
- मोबाइल सामान्य होने पर खाते से रकम निकलने का चला पता, साइबर ठगों के बढ़ते दुस्साहस से लोगों में चिंता
- कोतवाली प्रभारी ने अनजान लिंक से बचने और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने की अपील की
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में साइबर ठगों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। मंगलवार को साइबर ठगों ने मुंडाला मोहल्ला निवासी एक महिला का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 4150 रुपये उड़ा दिए। मोबाइल सामान्य होने के बाद महिला को खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मुंडाला मोहल्ला निवासी पूजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को अचानक उसका मोबाइल हैक हो गया। कुछ समय तक मोबाइल में तकनीकी समस्या बनी रही। बाद में मोबाइल सामान्य हुआ तो उसे पता चला कि उसके बैंक खाते से 4150 रुपये ऑनलाइन निकाल लिए गए हैं। महिला का आरोप है कि साइबर ठगों ने मोबाइल को हैक करने के बाद उसके बैंक खाते से रकम निकाल ली। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता खेकड़ा कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर साइबर ठगी के तरीके और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें।