राजनगर एक्सटेंशन में महिला मनोचिकित्सक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दी, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में रविवार को एक महिला मनोचिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान डॉ. हमीका अग्रवाल के रूप में हुई है।

राजनगर एक्सटेंशन में महिला मनोचिकित्सक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दी, जांच में जुटी पुलिस

तेजस न्यूज संवाददाता 

राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में महिला चिकित्सक की मौत, सातवीं मंजिल से गिरने की घटना की जांच में जुटी पुलिस

राजनगर एक्सटेंशन में महिला मनोचिकित्सक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दी, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में रविवार को एक महिला मनोचिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान डॉ. हमीका अग्रवाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

परिजनों के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पूर्व डॉ. हमीका का अपने पति से तलाक हो गया था। उनके पिता एवं वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. आर. चंद्रा ने बताया कि तलाक के बाद वह लंबे समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रही थीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।