देव दीपावली से पूर्व युवा शक्ति घाट पर वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता अभियान

वाईएसएस फाउंडेशन के वरिष्ठ सलाहकार अनुज अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया

देव दीपावली से पूर्व युवा शक्ति घाट पर वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता अभियान

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 94 स्थित युवा शक्ति घाट पर वाईएसएस फाउंडेशन और स्माइल इंडिया ट्रस्ट की तरफ से स्वच्छता और जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह जागरूकता अभियान वाईएसएस फाउंडेशन के वरिष्ठ सलाहकार अनुज अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस स्वच्छता और जन-जागरूकता अभियान के दौरान स्वयंसेवकों और सहयोगी टीम ने यमुना घाट की सफाई कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश फाउंडेशन की तरफ से दिया गया।

वाईएसएस फाउंडेशन के वरिष्ठ सलाहकार अनुज अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देव दीपावली के आयोजन से पहले घाट को स्वच्छता और व्यवस्थित बनाने के लिए आम लोगों को यमुना संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान सामाजिक जिम्मेदारी और जन भागीदारी के महत्व पर भी जोर दिया गया। मां यमुना के प्रति सच्ची श्रद्धा केवल पूजा-अर्चना और दीपदान तक सीमित नहीं है। बल्कि, यमुना नदी और उसके तटों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त रखना भी प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। धार्मिक आयोजनों के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देना आवश्यक है।