सेक्टर 56 में बिजली के पोल जर्जर, हादसे का डर

बिजली के पोल किसी भी वक्त गिर सकते हैंःसंजय मावी

सेक्टर 56 में बिजली के पोल जर्जर, हादसे का डर

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 56 में लगे बिजली के पोल अब जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। सेक्टर के निवासियों का कहना है कि यह बिजली के पोल किसी भी वक्त गिर सकते हैं। इन सबके बाद भी बिजली विभाग की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा सेक्टर की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। सेक्टर के अधिकांश ब्लॉक में बिजली के पोल नीचे से जर्जर हो चुके हैं। इनसे किसी भी वक्त कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कई ब्लॉकों में ट्रांसफार्मर बदले जाने हैं। कई ट्रांसफार्मर की बाउंड्रीज भी खस्ताहाल हो चुकी है। सेक्टर में बिजली कटौती काफी ज्यादा और लगातार की जा रही है। जिससे सेक्टर के निवासी काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं। सेक्टर में बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अक्सर सेक्टर का निरीक्षण करने के लिए पहुंचते हैं। निरीक्षण के बाद अधिकारी केवल आश्वासन देकर चले जाते हैं। अधिकारियों की तरफ से अब तक समाधान नहीं किया गया है।